{"_id":"5b18196e4f1c1bc96b8b4a71","slug":"young-girl-died-in-accident-people-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवती की मौत, हरदोई-लखनऊ मार्ग जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवती की मौत, हरदोई-लखनऊ मार्ग जाम
हरदाेई
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम पूरा के पास बाइक में इनोवा ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि उसके मौसा और मौसेरी बहन घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। एक घंटा बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर पलिया निवासी रफीक (45) पुत्र सफी अपनी पुत्री सबीना (18) और साढू शराफत की पुत्री साहीन (18) निवासी नैबतगंज थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को बाइक से लेकर कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा निवासी पुत्री शबाना पत्नी शाहीद के घर जा रहे थे। थाना क्षेत्र में हरदोई- लखनऊ मार्ग पर बुधवार देर शाम ग्राम पूरा के पास उनकी बाइक में इनोवा ने टक्कर मार दी। हादसे में साहीन (18) की मौके पर ही मौत हो गई। रफीक और सबीना गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर सबीना की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घटना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 40 मिनट बाद तक पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव के पास हरदोई- लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटा तक हरदोई- लखनऊ मार्ग जाम रहा। जिस पर कछौना थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज और संडीला कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। संडीला कोतवाल ने ग्रामीणों की एसडीएम संडीला से बात कराई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। घटना से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।