फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yogi opens the coffers before Holi: 77 roads to be built with Rs 38 crore

होली से पहले योगी ने तिजोरी खोली : 38 करोड़ से बनेंगे 77 मार्ग

Sat, 28 Feb 2026 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Yogi opens the coffers before Holi: 77 roads to be built with Rs 38 crore
हरदोई। होली से पहले जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिजोरी खोल दी है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए 77 संपर्क मार्गाें के निर्माण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इन मार्गाें के निर्माण पर लगभग 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गांवों के खड़ंजे और अन्य प्रकार से बने मार्गों को डामरीकृत बनवाया जाएगा। मार्गों के बनने से करीब दो लाख से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी। मार्गों के नवनिर्माण की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने पत्र जारी किया है। इसमें पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 की कोरिहाना से कमलापुर संपर्क मार्ग के लिए 2,47,94,000, हसनापुर से रसूलपुर आंट मार्ग के लिए 1,19,04,000, बिलोनी मार्ग से कोरोकलां मार्ग के लिए 80,66,000, निर्मलनगर से मांझगांव के मध्य मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 68,92,000, हाल्हामऊ से गौरा के मध्य मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 2,85,65,000, बरौना से भवनखेड़ा वाया तेरिया भवानीपुर मार्ग के लिए 2,17,35,000, बांसा से लल्लाखेड़ा के मध्य मिसिंग मार्ग के लिए 1,03,00,000 रुपये, भजेहटा कुरसठ पहुंतेरा मार्ग से महाराजगंज संपर्क मार्ग के लिए 49,82,000, गरुआपार से सदरिया खुर्द होते हुए बढ़नवा के मध्य मिसिंग मार्ग के लिए 2,39,27,000, पाइकपुरवा से चयनखेड़ा मार्ग के मिसिंग भाग के लिए 81,14,000, परसापुर से मुरौली कठेरियान मार्ग के मिसिंग भाग के लिए 1,31,00,000, माल भरावन रोड से अतरौली पावरहाउस के सामने से चंदौली गांव होते हुए गंज भरावन बाजार तक मार्ग के लिए 1,09,68,000 रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे ही प्रांतीय खंड की हफिजुद्दीनपुरवा से रामकोट संपर्क मार्ग के लिए 1,55,94,000, मंसूरनगर बार्डर से सुजौली मार्ग के लिए 2,22,15,000, कोड़रा से भूड़पुरवा संपर्क मार्ग के लिए 1,28,86,000, बरखेरा ग्रंट मार्ग के मिसिंग भाग के लिए 78,59,000, खेरिया से ढि़डौपुरवा होते हुए रोहाई अतिबहा के मिसिंग मार्ग के लिए 84,36,000, मुन्ने के भट्ठा के पास से माइनर पहल तक मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 1,49,50,000, कल्यान खेड़ा से रायपुर मार्ग के लिए 67,45,000, छावन चौराहा से बसहिया संपर्क मार्ग के लिए 1,05,16,000, बहुत मार्ग से बंधिया मार्ग के लिए 86,66,000, गौरा पंचायत भवन से कुकरी मिसिंग भाग के लिए 79,32,000, तेरिया गोपालपुर मार्ग से मड़ैया तालाब से महतूनिया तालाब से नरेंद्रपुर तालाब के मध्य मिसिंग भाग के लिए 1,40,61,000, माधौनगर से पकरियाकोल मिसिंग मार्ग के लिए 61,39,000 व नेवादा महीठा संपर्क मार्ग से उसरहा संपर्क मार्ग तक मिसिंग मार्ग के लिए 55,25,000 रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक की अटवा असिगांव से कल्लपुरवा मार्ग के मिसिंग भाग के लिए 1,31,76,000, गौटिया से जमालपुर मार्ग के मिसिंग भाग के लिए 85,82,000, ध्णीरपुर से अन्ना मिसिंग मार्ग के लिए 1,01,80,000, नुर्रा से हरिपाल होते हुए मटका मिसिंग भाग के लिए 1,55,47,000, बम्हरौली अलीगंज ननखेरिया से मिश्रनपुरवा मिसिंग भाग के लिए 97,51,000, शर्मा से धरमा के मध्य मिसिंग भाग के लिए 1,69,97,000, सुजनिया से गुरूद्वारा के मध्य मिसिंग मार्ग के लिए 1,75,36,000, पिहानी करावां रोड से महोबा से करावां फार्म तक मिसिंग भाग के लिए 1,18,83,000 और फैजुल्लापुर से सेनपुर तक मार्ग के मध्य मिसिंग भाग के लिए 76,56,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।



---

मार्गों का पांच साल अनुरक्षण भी कराना होगा

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से राज्य सड़क निधि में गांवों के संपर्क मार्गों का डामरीकरण कराया जाएगा। शासन ने नवनिर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। काम कराने के लिए भी विभाग को रुपये दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से कहा कि वह निविदा आदि प्रक्रिया समय से पूरी कराते हुए तय समय में गुणवत्तापरक मार्ग बनवाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, अनुबंध में मार्गों के पांच अनुरक्षण की शर्त को भी शामिल किया जाएगा। गड़बड़ी पर फर्म के साथ ही अभियंता की भी जवाबदेही तय की जाएगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed