फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wreaths laid to sacrificial soldiers, veterans honored

Hardoi News: बलिदानी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व सैनिक सम्मानित

Tue, 16 Dec 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wreaths laid to sacrificial soldiers, veterans honored
हरदोई। साल 1971 के युद्ध में भाग लिए पूर्व सैनिकों को विजय दिवस पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। वहीं बलिदानी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विजय दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही बलिदानी सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

साल 1971 के युद्ध में भाग लिए पूर्व सैनिक मशाल सिंह, रामलाल वर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश सिंह व राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। रिजांगला युद्ध में बलिदानी सैनिक राज बहादुर के भाई वेद प्रकाश यादव और बलिदानी मेजर पंकज पांडेय के पिता अवधेश कुमार पांडेय को भी सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश प्रेम का भाव एवं सेना के प्रति सम्मान सैनिकों के पराक्रम को प्रेरणा देता है।कहा कि राष्ट्र रक्षा में तैनात सैनिकों को हर पल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने 1971 के युद्ध के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि तीन दिसंबर 1971 से युद्ध प्रारंभ होकर केवल 13 दिनों में ही 16 दिसंबर 1971 को 23,000 पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने वाली भारतीय सेना ने पूरे विश्व में अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। अशोक कुमार अग्निहोत्री, महेंद्र पाल सिंह व पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में सफल बनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, गया प्रसाद, खेमकरन, राम मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed