फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worshiping Mahagauri, devotees prayed for wealth and prosperity.

Hardoi News: महागौरी का पूजन कर श्रद्धालुओं ने मांगा धन-धान्य का वर

Thu, 26 Mar 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Mahagauri, devotees prayed for wealth and prosperity.
फोटो-01- श्रवण देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर सजी माता रानी की मूर्ति। संवाद
हरदोई। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने मां महागौरी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर धन-धान्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर से लेकर गांवों तक घरों और मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन



सुबह से ही लोगों ने पूजन-अर्चन की तैयारी शुरू कर दी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां को फल-फूल, नारियल, चुनरी और नैवेद्य आदि अर्पित कर भोग-प्रसाद लगाया। हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा और आरती की। महिलाओं ने देवी गीतों और भजनों से मां दुर्गा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी से धन-धान्य, सुख-शांति और परिवार में खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन




पंडित सनत्कुमार मिश्र और उमाकांत अवस्थी ने नवरात्र की इस तिथि को महाअष्टमी पर्व बताया। इसमें कुछ लोग कन्या पूजन भी करते हैं। वहीं कुछ लोग नवमी को कन्या पूजन करते हैं, अष्टमी को व्रत रखते हैं। मां महागौरी का स्वरूप बेहद सुंदर और दिव्य है। इनकी पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन-धान्य की वृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। मां महागौरी का वाहन बैल है और भगवान शिव का वाहन भी बैल है। मां दुर्गा का एक नाम शिवा भी है और वह शांत मुद्रा में विराजमान रहती हैं।

फोटो-01- श्रवण देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर सजी माता रानी की मूर्ति। संवाद

फोटो-01- श्रवण देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर सजी माता रानी की मूर्ति। संवाद

फोटो-01- श्रवण देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर सजी माता रानी की मूर्ति। संवाद

फोटो-01- श्रवण देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर सजी माता रानी की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed