फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worship expressions are hungry , not appearances

आराधना भाव की भूखी होती, दिखावे की नहीं

Tue, 05 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 05 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Worship expressions are hungry , not appearances

श्याम सुंदरकांड पाठ समिति के तत्वावधान में

विज्ञापन
नटवीरनपुरवा स्थित मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को भक्ति भाव की बारिश से पंडित संजय मिश्रा ने सभी को सराबोर कर दिया।

कई प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भक्त और भगवान के बीच के नाते को समझाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए और मन और श्रद्धा से भक्ति करने पर उसकी शक्ति इतनी प्रबल हो जाती है कि भगवान भक्त के वश में हो जाते हैं। कहा कि आनंदमय जीवन के लिए तीन सिद्धांतों पर चलना जरूरी है।

पुराणों में तीन सिद्धांत बताए गए हैं, जिसमें पहला है नीति यानी हम सभी कार्य नीति पूर्वक करें और अनीति से कोई कार्य न करें। दूसरा है प्रीति यानी भगवान के प्रति सच्ची प्रीति लगाए न कि केवल दिखावे के लिए आडंबर करें, क्योंकि दिखावे के लिए की जाने वाली आराधना नहीं महज प्रचार और अहम का परिचायक होती है, इसलिए प्रभु से सच्ची प्रीति करें।

तीसरा है रीति यानी हमारा व्यवहार रीति परक सद्भाव पूर्ण होना चाहिए। ऐसा होने पर हम जीवन कठिनाइयां आने पर भी उनसे पार पा जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास धर्म, संतोष, धैर्य के साथ माता पिता का आशीर्वाद और भगवान की भक्ति होती है। दुनिया की कोई भी ताकत उसका अहित नहीं कर सकती है।

इस बारे में उन्होंने नासाग्र महाराज के  प्रसंग का वर्णन कर सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने भगवान के मत्स्य अवतार तथा वामन अवतार का प्रसंग सुनाकर दान के महत्व को बताया। इस मौके पर ज्योति प्रकाश सिन्हा, ममता वर्मा, प्रीति सिन्हा, विद्यावती, ममता सिन्हा और तेजस्वनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed