{"_id":"684daff42b834c25a103fd86","slug":"work-on-cm-model-composite-schools-started-in-manpur-and-kamipur-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132821-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानपुर और कामीपुर में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानपुर और कामीपुर में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का काम शुरू
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा के क्षेत्र में जिले में नया आयाम जुड़ने वाला है। शाहाबाद के मानपुर में मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय और कछौना के कामीपुर में कंपोजिट विद्यालय का काम शुरू हो गया है।
कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कराने के साथ ही 18 माह में काम पूरा कर लेने की समयसीमा तय की है। मानपुर में एक ही छत के नीचे प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की सुविधा होगी। दोनों विद्यालयों को बनवाए जाने पर करीब 25.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शासन ने परिषदीय और माध्यमिक शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने के साथ ही संसाधनों को उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया है। जिले में भी मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनवाए जाएंगे। मानपुर और कामीपुर में कंपोजिट विद्यालयों के लिए शासन ने पहले ही स्वीकृति दे दी थी। शासन ने काम कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी है और पहली किस्त के रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
सीएंडडीएस ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया है। मानपुर और कामीपुर में काम शुरू हो गया है, जिससे वहां पर शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ जाएगा। मानपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनवाए जाने पर 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कामीपुर में कंपोजिट विद्यालय बनवाए जाने पर एक करोड़, 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों विद्यालय परिषदीय विद्यालयों के परिसर में बनवाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 30 कक्षा कक्ष बनेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार स्कूल में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। सभी कक्षाओं की अलग-अलग कक्षा संचालित होंगी।
--
डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के संसाधन कराए जाएंगे उपलब्ध
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, भाषा, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर लैब, मल्टीपर्पज हॉल, खेलकूद मैदान, मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल का निर्माण होगा।। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल भी लगवाए जाएंगे।
--
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के काम को शुरू करा दिया गया है। दोनों को कामों को तेजी से कराया जा रहा है। निविदा अनुबंध के अनुसार 18 माह में काम पूरा करा लिया जाना है। दिसंबर 2026 में भवन निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। काम को गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। -हिमांशु सक्सेना, कार्य प्रभारी, सीएंडडीएस