फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   work,hardoi news,no licnence,in arto office,1 may

1 मई तक नहीं होंगे लाइसेंस संबंधी कोई काम

Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
work,hardoi news,no licnence,in arto office,1 may
हरदोई। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने फिलहाल एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने समेत इससे संबंधित सभी कामों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शासन से निर्देश मिलने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बताया कि एक मई तक के सभी बुक स्लॉट्स को 15 मई से रिशेडयूल किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, काफी प्रयास के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे मेें सार्वजनिक स्थानों समेत सरकारी कार्यालयों में भी कम से कम भीड़ जुटे, इसको लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को शासन ने एआरटीओ ऑफिस में भी जुटने वाली भीड़ कम करने के लिए फिलहाल एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने समेत इससे संबंधित सभी कार्यों पर रोक लगा दी है।
एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। बताया कि एक मई तक परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस व लाइसेंस संबंधी सभी कार्य/सेवाएं स्थगित रहेंगी।

बताया कि आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से 1 मई के बीच की बुक कराए गए स्लॉट डेट को 15 मई से रिशेडयूल किए जाने का निर्णय लिया गया है। लोगों से भी अपील है कि वह अकारण कार्यालय न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed