फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women will become the head of seven blocks

सात ब्लाकों की प्रमुख बनेंगी महिलाएं

Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Women will become the head of seven blocks
हरदोई। जिले में ब्लाक प्रमुख के 19 पदों के लिए शासन से आरक्षण जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के लिए पांच पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें दो अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए भी पांच पद आरक्षित किए गए हैं और इनमें भी दो पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

शासन से जारी आरक्षण सूची के मुताबिक पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अहिरोरी और कोथावां को आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए बावन, मल्लावां और टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख पद भी आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए कछौना और बेंहदर की सीट आरक्षित की गई है, जबकि हरियावां, टड़ियावां और सुरसा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए भरखनी, सांडी और संडीला का ब्लाक प्रमुख पद आरक्षित किया गया है। इसके अलावा शाहाबाद, पिहानी, बिलग्राम, हरपालपुर, भरावन और माधौगंज ब्लाक प्रमुख के पद अनारक्षित रखे गए हैं। कुल मिलाकर सभी वर्गों से देखा जाए तो सात महिलाएं इस बार ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed