{"_id":"d378b65556ad01b0d224aab8b7ce00ce","slug":"women-took-out-kalash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलशयात्रा के साथ महामृत्युंजय यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलशयात्रा के साथ महामृत्युंजय यज्ञ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलश यात्रा के साथ गुरुवार को आवास विकास कालोनी में गायत्री परिवार का 51 कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ का शुभारंभ हो गया। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर मंगल गायन किया। कलश यात्रा आवास विकास कालोनी की सड़कों पर जनसमूह के साथ दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन, नशाखोरी के दुष्परिणामों का चित्रण करते हुए यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
गायत्री तपोवन हरिद्धार से आए टोली नायक गंगा सिंह ने गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा के विचारों से भक्तों को अवगत कराया। हरिद्वार से आए ओंकार कटरे, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश आर्य, राम उजागर मौर्य, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह व चमन सिंह ने युग संगीत द्वारा जनता को जागृत किया।
विज्ञापन
अनुपम अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार से चार दिन तक यज्ञ व प्रज्ञा पुराण शाम को प्रतिदिन होगा। इस मौके पर मायारतन गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुरेश चौरसिया, राजवीर सिंह, अनिल सिंह, मनोज मिश्रा, अच्युत वर्मा, अंशू सिंह, हरिश्चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन