फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women should recognize their rights: Neelam

महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने : नीलम

Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women should recognize their rights: Neelam
पिहानी। महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानने के साथ ही समाज के दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को श्रेया बाल विकास एवं महिला सेवा संस्थान व माता भगवती देवी ट्रस्ट पिहानी की ओर से नगर पालिका परिषद सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और समाज के प्रति दायित्वों को पहचानें। ईमानदारी से निर्वहन करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिला चिकित्साधिक़ारी डा. बिंदु आर्या ने कहा कि लड़का-लड़की का पालन पोषण बिना किसी भेदभाव के करें। शिक्षक अरुण शुक्ल ने धार्मिक ग्रंथों के हवाले से महिलाओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संस्था के सचिव मनोज मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, आदर्श सिंह, नीरज सिंह, अनुराग शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा व सुमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सविता ग्राम संगठन की अध्यक्ष चुनी गईं
सवायजपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की जानकारी दी गई। भरखनी ब्लॉक के पांडेयपुर पंचायत भवन में 15 समूह की महिलाओं ने भाग लिया। सुरसा ब्लॉक की सीआरपी लक्ष्मी व मंजू ने महिलाओं को समूहो के क्रियाकलापों की जानकार दी। समूह से जुड़कर महिलाएं स्वयं के साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रहीं हैं। ग्राम संगठन के चुनाव में सविता पाल को अध्यक्ष, गुंजा को सचिव, मंजू कटियार को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रधान कमला देवी, वीरपाल, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed