फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women of Katri area will soon get the benefit of Ujjwala scheme

Hardoi News: कटरी क्षेत्र की महिलाओं को जल्द मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ

Wed, 13 Sep 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women of Katri area will soon get the benefit of Ujjwala scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बिलग्राम के कटरी क्षेत्र की उज्ज्वला योजना से वंचित महिलाओं को जल्द ही योजना का लाभ दिया मिलगा। शिविर में 96 महिलाओं ने आवेदन किए है, जिनकी जांच के बाद पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
बिलग्राम तहसील के कटरी बिछ़ुईया का आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भ्रमण किया था। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की गई थी। जिस आबकारी मंत्री ने गांव में शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए थे। आबकारी मंत्री के निर्देश पर गैस एजेंसी की ओर से छह व सात सितंबर को गांव में शिविर लगाया गया था। जिसमें 96 महिलाओं की ओर से योजना के लिए आवेदन किया गया। आवेदनों बीडीओ को सत्यापन के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार कटरी छिबरामऊ में 548, कटरी बिछु़ईया में 172, कटरी परसोला में 398 और छिबरामऊ में 1215 महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा रहा है। वंचित्र पात्रों को सत्यापन के उपरांत लाभ दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा। सत्यापन रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed