{"_id":"5dee8bb88ebc3e87927960e5","slug":"women-delieverd-baby-in-train-hardoi-news-knp5311672174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबरथ में हुआ प्रसव, बिहार की महिला ने जन्मा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबरथ में हुआ प्रसव, बिहार की महिला ने जन्मा बेटा
विज्ञापन
हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती सुधा, साथ में लेटा नवजात व मौजूद सास चंद्रकला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिवार के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से बिहार से दिल्ली जा रही गर्भवती महिला ने ट्रेन में बेटी को जन्म दिया। ट्रेन के हरदोई स्टेशन पहुंचते ही पहले से एलर्ट सीएमआई व आरपीएफ ने प्रसूता और नवजात को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के थाना मोतीपुर के ग्राम सारा डम्मर निवासी पप्पू कुमार दिल्ली में मजदूर है। पप्पू परिवार के साथ दिल्ली के मोहल्ला उत्तम नगर में रहता है। कुछ दिन पूर्व घर आया पप्पू रविवार शाम मुजफ्फरपुर से ट्रेन 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस से नौ माह की गर्भवती पत्नी सुधा देवी, मां चंद्रकला और बहन पूनम के साथ दिल्ली जा रहा था। सोमवार सुबह लखनऊ पार करने के कुछ ही देर बाद सुधा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने टीसी समेत ट्रेन स्टाफ से मदद मांगी।
रनथ्रू ट्रेन के कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। संडीला पार होते ही सुधा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सास चंद्रकला व बहन पूनम ने प्रसव कराने का प्रयास किया। ये देखकर बोगी में सवार महिला सहयात्री आगे आईं और जरूरी इंतजाम कर चलती ट्रेन में महिला का प्रसव कराया। सीएमआई अंबुज मिश्रा व आरपीएफ टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच संख्या जी-4 में सवार प्रसूता व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं पति पप्पू ने बताया कि उसकी एक बेटी पहले से ही है। उसने रेलकर्मियों द्वारा समुचित मदद दिए जाने पर खुशी जताई है।