{"_id":"604507b08ebc3e592e0ea1e4","slug":"woman-riding-bike-dies-due-to-truck-collision-hardoi-news-knp61622344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
पिहानी। गोपामऊ मार्ग पर बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार की सुबह बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे भतीजे व उसकी बेटी को भी हल्की चोटें आईं। परिजन घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर सरैयां निवासी जुबैदा (40) रविवार को भतीजे शमसीर व उसके बेटी इकरा के साथ ग्राम मझिया निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रही थीं। पिहानी-गोपामऊ रोड पर स्थित भट्ठा के पास सामने से आ रहे बालू भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में जुबैदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। शमसीर व उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं। परिजन व कोतवाल महेश चंद्र मौके पर पहुंच गए और घायल जुबैदा को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जुबैदा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया मृतका के परिवार में चार बेटियां व दो बेटे हैं। पति सलीम हेयर कटिंग सैलून चलाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।