फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman killed in suspicious circumstances, accused of beating Pete

संदिग्ध हालात में महिला की मौत,पीट पीटकर हत्या करने का आरोप

Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in suspicious circumstances, accused of beating Pete
फोटो-29-मृतका के गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहाना में निवर्तमान प्रधान की बहू की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। निवर्तमान प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर भूमि विवाद में बहू की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत बिरहाना निवासी रेखा (40) पत्नी रामनरेश की शुक्रवार की देर रात हालत बिगड़ गई। परिजन उसे प्राइवेट एंबुलेंस से उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

रेखा के ससुर रघुराई निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। रामनरेश और रघुराई का आरोप है कि 20 बिस्वा जमीन को लेकर कोईली निवासी कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि घर में जब रेखा अकेली थी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अतरौली थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया।

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में रेखा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed