फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies of malaria, many sick in village

Hardoi News: मलेरिया से महिला की मौत, गांव में कई बीमार

Thu, 07 Sep 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of malaria, many sick in village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली निवासी मलेरिया से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान बुधवार को एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। ग्राम प्रधान का दावा है कि गांव में लगभग 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को दी गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। गांव में न तो कोई शिविर लगा और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी आया।
बरौली निवासी शैलेंद्र राठौर खेती करता है। उसकी पत्नी गीता राठौर (30) को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। शैलेंद्र के मुताबिक गीता को हरदोई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच में गीता को मलेरिया की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

उसकी प्लेटलेट्स भी कम हो गई थी। बुधवार दोपहर बाद प्राइवेट अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई। बरौली गांव में ही ओम प्रकाश, दिनेश, आदर्श, आस्था, अमित,सीमा, मीरा, शैलेंद्र, शिशुपाल, राकेश, विवेक, आदि भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसंडा पहुंचे सीएमओ, मलेरिया के चार मरीज मिले
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रोहताश कुमार ने गुरुवार को टड़ियावां विकास खंड के गुरसंडा गांव का जायजा लिया। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर में आए मरीजों से भी जानकारी ली। गांव में आयोजित शिविर में 152 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें चार मलेरिया पीड़ित मिले। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि गांव में लगातार शिविर लगाकर दवाइयां वितरित की जाएं। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed