{"_id":"6572110e21ceb77de604cb69","slug":"woman-dies-after-delivery-accused-of-murder-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7620-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बेहटा गाेकुल। थानाक्षेत्र के कसियापुर गांव निवासी महिला की प्रसव के कुछ घंटे बाद बाद मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के कसियापुर निवासी सतेंद्र की शादी 14 साल पहले लखीमपुर खीरी के पसिगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर निवासी विमला (35) से हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन हो गई थी। करीब दो साल से विमला सास के साथ कसियापुर में रहने लगी थी। विमला गर्भवती थी। पांच दिसंबर की शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए। यहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया, तो परिजन उसे शाहजहांपुर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
पांच दिसंबर की रात ही उसने पुत्र को जन्म दिया और अगले दिन तबीयत बिगड़ने के बाद विमला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के भाई शोभित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इसीलिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई होगी।