फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman committed suicide by hanging herself

Hardoi News: फंदे पर लटककर महिला ने जान दी

Sat, 20 Apr 2024 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 20 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चंदियाना में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व मायके पक्ष के लोगों ने बंद घर की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन




जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव रामपुर निवासी 22 वर्षीय ओमवती देवी की शादी एक वर्ष पहले थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर चंदियाना निवासी विकास के साथ हुई थी। मायके वालों के अनुसार शादी के बाद से दंपती में आए दिन विवाद होता था। कई बार समझौता कराने का प्रयास भी किया गया लेकिन दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की रात ओमवती ने ससुराल में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद साड़ी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर साक्ष्य एकत्र कराए। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed