{"_id":"6b0b10fec0978e4c72042244","slug":"the-employment-campaign-collapsed-due-to-the-workers-work-boycott-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160914-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रोजगार अभियान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रोजगार अभियान ने तोड़ा दम
विज्ञापन
हरदोई। वीबी-जीरामजी के तहत 23 नवंबर से शुरू हुआ विशेष रोजगार अभियान गांवों में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
गांवों में रोजगार देने और जल संरक्षण, किचन शेड तथा गूलों की सफाई जैसे कार्य कराने के लिए यह अभियान शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य खरीफ कटाई और रबी बुवाई के बीच 1 से 20 नवंबर तक अवकाश के बाद ग्रामीणों को रोजगार के अवसर देना था। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कर्मियों ने काम से दूरी बनाई है।
23 नवंबर को पहले दिन जिले के सभी 19 ब्लॉकों में ई-मस्टर रोल पर 555 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई थी, लेकिन इसके बाद 15 से 17 ब्लॉकों में काम ठप पड़ गया और हाजिरी घटकर 100 से नीचे आ गई। चार दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
वर्जन
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का अभियान पर असर पड़ा है। मांगों पर शासन स्तर से निर्णय होना है। ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते वैकल्पिक तौर पर भी काम कराने में दिक्कतें आ रही हैं।
संतोष कुमार सिंह, उपायुक्त (श्रम रोजगार)