{"_id":"684b08acff20138168008bcb","slug":"with-hard-work-and-dedication-i-got-top-position-in-the-exam-festival-and-got-honor-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132744-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परीक्षा उत्सव में मेहनत और लगन से पाया अव्वल स्थान, मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परीक्षा उत्सव में मेहनत और लगन से पाया अव्वल स्थान, मिला सम्मान
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षा उत्सव में मेहनत, लगन से राज्य और जनपदीय मेरिट में स्थान पाने वाली मेधा को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधा के चेहरों पर मुस्कान तैर गई और बड़े आसमान में उड़ने की आंखों में चमक दिखाई दी। जनपदीय मेरिट में आने वाले 17 मेधावियों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने सम्मानित किया।
बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जनपदीय मेरिट में आने वाले मेधावियों को बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्मानित किया गयाा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा निष्ठा कश्यप और नैना गुप्ता ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती और समाज में सही दिशा, मार्गदर्शन देने वाला शिक्षक होता है। गुरु सही मार्ग पर लाकर व्यक्ति के जीवन को बदल देता है। मेधावियों की सफलता के पीछे गुरुजनों की बड़ी भूमिका होती है। कहा कि निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम फहराया है, राजकीय विद्यालयों को भी आगे आना होगा। कहा कि बच्चे शैतान होते हैं, जब गुरु शक्ति याद दिलाता है तो प्रतिभा निखरकर बाहर आती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यह बच्चों का ही सम्मान नहीं है, उनके गुरुजन, अभिभावक-शिक्षक और उनके शुभचिंतकों का भी सम्मान है। शिक्षा और संस्कार के लिए बेहतर माहौल की आवश्यकता है, जरूरी नहीं कि विद्यालय बड़ा हो। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षा और शैक्षिक माहौल में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने कहा कि मेहनत और लगन से मुकाम पाया है। आशीष और स्नेह देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करें। गुरुजनों का आभार जताया, जिन्होंने सही दिशा, प्रेरणा दी। कहा कि हम भी छात्र रहे हैं और जब सम्मान मिलता था, तब सोचते थे कि भविष्य में क्या हम भी ऐसे ही मेधावियों को सम्मानित कर पाएंगे। गुरुजनों की वाणी को ईश्वर वाणी और आज्ञा मानकर आगे बढ़ें। कहा कि वर्तमान में बहुत अवसर हैं। समूह में कॅरिअर काउंसलिंग की व्यवस्था कराई जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने आभार जताया। संचालन जिला समन्वयक अभय जैन ने किया।
--
इन मेधावियों को मिला सम्मान
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष और सीडीओ ने इंटरमीडिएट के मेधावियों में हिबा बानो, सौम्या सिंह, कोमल गुप्ता, शिवानी यादव, हंसिका सैनी, आस्था विश्वकर्मा, निखिल कुमार, शिवम गुप्ता, रचित पटेल व अंशिका पटेल और हाईस्कूल के मेधावियों में अर्पित कुमार, प्रियम मिश्रा, सिफा अंजुम, मानस वर्मा, श्रेया सिंह, आर्यन पटेल और अंशिका देवी को सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों को 21-21 हजार रुपये, टेबलेट प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए गए, जबकि राज्य स्तर की मेरिट में शामिल आकृति पटेल, श्रेया राज और प्रतिभा पटेल को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इन मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टेबलेट और प्रशस्ति पत्र मिले हैं। वहीं, श्रीरामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर की प्रधानाचार्या खुशबू उपाध्याय, दर्शनलाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की प्रधानाचार्या सोनी वर्मा, श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना के प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह और मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मल्लावां के शिक्षक नीलेश कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
--
अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में जनपदीय मेरिट में स्थान पाने वाले हाईस्कूल के सात और इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष और सीडीओ ने अमर उजाला समाचार पत्र को सिर्फ खबरों तक ही नहीं समाज में बेहतर करने वालों को मनोबल बनाने वाला बताया।