{"_id":"895e9a4cf759e97ce0dacf812ab970aa","slug":"will-soon-pay-the-amount-of-crop-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा फसल बीमा की धनराशि का भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा फसल बीमा की धनराशि का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान दें। किसानों की समस्या अवश्य सुनी जाए और उनका समाधान कराया जाए। यह बात विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कही।
विज्ञापन
किसानों द्वारा फसल बीमा की धनराशि का भुगतान कराने की मांग की गई। इस पर बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल्द ही बीमे की धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव में सफाईकर्मियों के न जाने की बात उठाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सफाईकर्मी गांव में नियमित रूप से जाएं और साफ सफाई का कार्य बेहतर ढंग से करें। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव वालों को शौचालयों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोग खुले में शौच को न जाएं।
विज्ञापन
किसान यूनियन ने विकासखंड टड़ियावां के ग्राम करनपुर के अस्पताल में किसी चिकित्सक के न होने का मुद्दा उठाया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरदोई से नीर होते हुए अहिरोरी संपर्क मार्ग काफी खराब होने की बात उठाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपकृषि बृजेश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डा. वीके यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरएम दीक्षित, जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।