{"_id":"6a36cc35ae844193700cc62c","slug":"wife-left-for-her-maternal-home-after-being-divorced-via-triple-talaq-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151791-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन बार तलाक कहकर पत्नी चली गई मायके, पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन बार तलाक कहकर पत्नी चली गई मायके, पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो- 27- शाकिर। फाइल फोटो
हरदोई। तीन बार तलाक कहकर पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा स्थित मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला।
धन्नूपुरवा निवासी शाकिर उर्फ उस्मान (35) एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट थे। पिता हसीन अहमद ने बताया कि शाकिर का निकाह 29 नवंबर 2025 को शहर कोतवाली क्षेत्र के खंजनपुरवा निवासी शमीम की पुत्री इरफत के साथ हुआ था। निकाह के छह माह बाद इसी माह इरफत ने किसी बात से नाराज होकर शाकिर को तीन बार तलाक कह दिया और अपने मायके चली गई।
पिता ने बताया कि शाकिर धन्नूपुरवा स्थित मकान में पत्नी के साथ रहते थे जबकि बाकी परिजन राधानगर स्थित मकान में रहते थे। शनिवार सुबह शाकिर के मकान से तेज बदबू आने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और घर के अंदर गए। यहां शाकिर का शव चादर के फंदे से छत पर कुंडे से लटका मिला। इसकी जानकारी पर पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन ने जानकारी दी है कि पत्नी के तलाक देने से शाकिर परेशान था। मामला खुदकुशी का है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
-- -- -- -- -- --
तीन तलाक कहकर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी नूरजहां ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसका निकाह 2025 को शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के निशागंज निवासी सोनू उर्फ अफरोज के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति सोनू, ससुर छक्कन, सास गुड्डी, परिवार की रोशनी, सलीम और सलीम की पत्नी शबनम दहेज में बाइक की मांग करने लगीं। यह मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पांच जून को पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)