{"_id":"6890f3265743d71a610f0b44","slug":"wife-arrested-for-forcing-palledaar-to-commit-suicide-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-135359-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पल्लेदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पल्लेदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। पल्लेदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पल्लेदार की बेटी की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला एक अगस्त को दर्ज किया गया था।
शाहाबाद के एक मोहल्ला निवासी शख्स (50) पल्लेदारी करता था। उसकी पत्नी की नजदीकियां मोहल्ला निवासी हकीम से थीं। घटना से एक साल पहले पत्नी पल्लेदार को धोखे में रखकर हकीम के साथ चली गई थी।
बाद में समझाने पर आ गई थी। 30 जुलाई को फिर से महिला हकीम के साथ चली गई थी। 31 जुलाई को पल्लेदार ने पत्नी को फोन कर वापस आने को कहा था। पत्नी के न आने पर पल्लेदार ने गल्लामंडी में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
मृतक की बेटी की तहरीर पर पत्नी और हकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को भेज भेज दिया गया था।