{"_id":"6ad11d6787dcfc405c06cd13","slug":"selectra-testing-machine-retrieved-from-a-sealed-box-upon-cmos-arrival-brings-relief-to-patients-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158537-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीएमओ पहुंचे तब बंद डिब्बे से निकली सेलेक्ट्रा जांच मशीन, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीएमओ पहुंचे तब बंद डिब्बे से निकली सेलेक्ट्रा जांच मशीन, मरीजों को राहत
विज्ञापन
कछौना। जिले में जिम्मेदारों का यह हाल है कि बीते कई महिनों से सीएचसी पर डिब्बे में बंद सेलेक्ट्रा जांच मशीन प्रयोगशाला तक नहीं पहुंच पाई थी। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और मशीन को निकलवाकर जांच शुरू कराई। वहीं, कई महीनों से खराब पड़ी सीबीसी मशीन को भी बदलवाकर शुरू कराया। इससे मरीजों को अब रक्त नमूनों की जांच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने स्वाव्स्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिब्बे में रखी सेलेक्ट्रा मशीन को प्रयोगशाला में शिफ्ट कराया। इससे मरीजों को अब किडनी, लिवर, डेंगू समेत अन्य जरूरी जांचों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से जांचें न लिखी जाएं।
अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ मरीजों को दिया जाए। यदि किसी चिकित्सक द्वारा बाहर की जांच लिखने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिसर में गंदगी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र शुक्ल को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।