फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pensioners to take to the streets against the online medical reimbursement system

Hardoi News: ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pensioners to take to the streets against the online medical reimbursement system
फोटो-32- बैठक में मौजूद पेंशनर्स। स्रोत :एसोसिएशन
हरदोई। शासन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पेंशनरों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पेंशनर सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की हुंकार भरी गई।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों की ऑनलाइन प्रक्रिया को अव्यावहारिक बताते हुए नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि सरकार पेंशनरों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपना रही है। 70, 80 और 90 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जटिल और उत्पीड़नकारी है। सरकार बुजुर्गों को सम्मान देने के बजाय उन्हें सड़कों पर आने के लिए बाध्य कर रही है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में दो नवंबर को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के जिला मंत्री एसके मिश्र ने पेंशनर साथियों से अपील की कि वह अपनी मांगों के समर्थन में दो नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर विरोध दर्ज कराएं। डॉ. एसके सिंह, विमल श्रीवास्तव, चेतराम दोहरे, राजकुमार मिश्र, शिव कुमार त्रिपाठी, बाबू अली, डॉ. बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed