फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Through hard work and dedication, the youth have achieved success, securing selection for the post of constable.

Hardoi News: मेहनत और लगन से युवाओं ने फहराया परचम, सिपाही के पद पर चयन

Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Through hard work and dedication, the youth have achieved success, securing selection for the post of constable.
हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर हुई भर्ती में जिले के भी तमाम युवाओं ने सफलता हासिल की है। मेहनत, लगन और समर्पण के चलते तमाम युवाओं का सिपाही के पद पर चयन हो गया। बृहस्पतिवार को अभ्युदय फिजिकल अकादमी ने कोचिंग में प्रशिक्षण लेने वाले चयनित हुए युवाओं को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया था। भर्ती परीक्षा में जिले से भी सैकड़ों युवक और युवतियां शामिल हुईं थीं। इनमें तमाम युवाओं का चयन सिपाही के पद पर हो गया है। इनमें से ही कुछ युवा शहर के सांडी रोड पर संचालित अभ्युदय फिजिकल अकादमी में भी प्रशिक्षण ले रहे थे। इनमें अनुपम सिंह, रामजी, वासु मिश्रा, अंकित प्रताप सिंह, अंबुज मिश्रा, रोहित कुमार, प्रशांत पाठक, सुजीत राज, आशुतोष सिंह, छाया गुप्ता, प्रीति यादव और जूली पाल आदि अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई है और उन्होंने सिपाही भर्ती में सफलता के झंडे फहराए हैं।
विज्ञापन

उनका चयन होने पर बृहस्पतिवार को अकादमी के प्रशिक्षक आलोक मिश्रा, धीरज दीक्षित और पूर्व सैनिक शरद कुमार ने युवाओं का स्वागत किया और प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि अकादमी वर्ष 2018 से युवाओं को निशुल्क दौड़ और शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर जोर देने के साथ युवाओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरिया गांव की बिटिया बनी सिपाही, परिवार में खुशी

सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के गोरिया गांव की बिटिया का भी चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर हुआ है। गांव निवासी ब्रज किशोर खेती करते हैं और मां विमला गृहिणी हैं। छह बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर जीतू के चयन से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। पिता ने बताया कि बाढ़ के दौरान रामगंगा नदी की धारा में उनका घर समा गया था। करीब 10 साल पहले वह परिवार सहित सवायजपुर में आकर बस गए थे। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जीतू ने पढ़ाई जारी रखी। जीतू ने सवायजपुर में पढ़ाई की और यहीं रहकर उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी की। मेहनत और लगन से मिली इस सफलता पर परिवार गौरवान्वित है। जीतू का सपना आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed