फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students receive guidance along with key insights on cybersecurity

Hardoi News: छात्र-छात्राओं को मागर्दशन के साथ मिला साइबर सुरक्षा का मंत्र

Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students receive guidance along with key insights on cybersecurity
फोटो-03- सीएसएन कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बोलते एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम मौज
हरदोई। मिशन शक्ति अभियान में बृहस्पतिवार को सीएसएन पीजी कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर के अलावा साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएसएन पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने विद्यार्थियों को नीट के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र, यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं रणनीतियों से अवगत कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निशुल्क कोचिंग और शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को साइबर अपराधों ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल व लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिमों के प्रति सतर्क किया। यूपी पुलिस के ऑफिशियल यूट्यूब पर लाइव प्रसारण दिखाकर साइबर सुरक्षा के गुर बताए गए। छात्राओं को आपात काल सेवाओं के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

बिलग्राम के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चांदपुर की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन जागरूकता के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने छात्राओं को जागरूक किया। अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन के राजकीय हाईस्कूल बरवन में बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान के तहत ऑपरेशन मजनू भी चलाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया। उप निरीक्षक पूजा चौधरी, मनीशा, दीक्षा, उजाला छात्राएं मौजूद रहीं।

सांडी के श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कु. शिवी मिश्रा को एक दिवस के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा ने थाना परिसर का भ्रमण, मिशन शक्ति केंद्र, आईजीआरएस कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।

फोटो-03- सीएसएन कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बोलते एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम मौज

फोटो-03- सीएसएन कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बोलते एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम मौज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article