फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Menopause leads to physical and mental changes: Dr. Madhulika

शारीरिक और मानसिक बदलाव का कारण बनता है मेनोपाॅज : डॉ. मधुलिका

Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Menopause leads to physical and mental changes: Dr. Madhulika
फोटो- 30- महिला चिकित्सालय में जागरुकता गोष्ठी में जानकारी देतीं विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका ​शुक्
हरदाेई। रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) को लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की तरफ से महिलाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला चिकित्सालय में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) की तरफ से प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक के जरिये मेनोपॉज को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर समय से चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद एक गोष्ठी में विशेषज्ञों ने रजोनिवृत्ति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका शुक्ला ने महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, लक्षणों की पहचान, उपचार और जीवनशैली में जरूरी बदलावों की जानकारी दी। जनरल मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्रा, मनोचिकित्सक डॉ. कुंवर अखिलेश और डॉ. साक्षी ने मेनोपॉज की प्राकृतिक अवस्था बताते हुए इस दौरान होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed