{"_id":"6877e5ec763a42f64703a7f9","slug":"while-washing-his-hands-and-feet-a-young-man-fell-into-the-canal-and-was-swept-away-by-the-strong-currents-no-trace-of-him-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134401-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाथ-पैर धोते समय नहर में गिरा युवक तेज बहाव में बहा, सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाथ-पैर धोते समय नहर में गिरा युवक तेज बहाव में बहा, सुराग नहीं
विज्ञापन
मल्लावां। हाथ-पैर धो रहे युवक का संतुलन बिगड़ने से वह बुधवार शाम शहर नहर में गिर गया। बहाव तेज होने से वह डूब गया। इससे उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है।
तेंदुआ निवासी अंशुल (24) खेती में परिजनों की मदद करता है। उसके ताऊ सुभाष का ट्रैक्टर बुधवार को खेत में पलेवा के दौरान फंस गया था। जानकारी पर अंशुल कुछ ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर निकलवाने खेत पर गया था।
ट्रैक्टर निकलवाने के बाद वह मल्लावां-संडीला मार्ग पर गोसवां पुल के पास नहर में हाथ-पैर धोने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। बिलग्राम के राजघाट से भी गोताखोर बुलाए गए हैं।