फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   While saving a girl riding a bicycle, the bus fell into the ditch, a dozen people injured

Hardoi News: साइकिल सवार बालिका को बचाने में खाई में गिरी बस, एक दर्जन लोग घायल

Fri, 29 Sep 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
While saving a girl riding a bicycle, the bus fell into the ditch, a dozen people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमऊ तिराहा के पास साइकिल सवार बालिका को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाईं घुस गई। बस पटलने से बच जाने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में बालिका व एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

हरदोई से प्राइवेट बस स्टैंड से सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही बस में करीब तीन दर्जन से अधिक सवारियां थी। बस सिंघुआमऊ तिराहा के पास पहुंची ही थी कि सिंघुआमऊ निवासी कमलेश कुमार की पुत्री चांदनी साइकिल पर कहीं जा रही थी। चांदनी को बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खाईं में जा घुसी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना में चांदनी के साथ ही बस में सवार बघौली थाना क्षेत्र के बरसंड निवासी क्षमा पत्नी सुशील गंभीर रूप घायल हो गईं। बस में सवार करीब एक दर्जन सवारियों को भी चोटें आईं। सुरसा पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed