{"_id":"58236d6d4f1c1b7304b371ca","slug":"where-previously-worked-the-answer-came-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कहां काम करते थे, जवाब आया अमरीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कहां काम करते थे, जवाब आया अमरीका
अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
झाड़ू
हरदोई नगर पालिका सदर में रिक्त सफाईकर्मचारी के पदों पर भर्ती होने को लेकर आवेदकों का साक्षात्कार बुधवार को भी जारी रहा। चयन समिति के पदाधिकारियों ने आवेदकों से प्रशभन पूछकर उनकी बैद्धिक क्षमता परखी। अन्य नगर पालिकाओं की भांति ही नगर पालिका सदर से भी रिक्त 28 पदों के लिए आवेदन मंागे गए थे। जिसमें 6600 से अधिक आवेदन आए। जिनके साक्षात्कार सात नवंबर से जारी हैं। बुधवार को भी साक्षात्कार जारी रहा।
चयन समिति ने आवेदकों से प्रश्न पूछ कर उनको अंक दिए। साक्षात्कार के दौरान एक समय ऐसा भी आया कि समिति हंसे बिना रह सकी। समिति में शामिल उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता ने आवेदक से पूछा कि इससे पहले कहां काम किया उसने बताया अमरीता। लेकिन उसके बताने के ढंग से सभी को उसका जवाब अमेरिका सुनाई दिया। जिसके बाद चयन समिति पदाधिकारी हंसे बिना नहीं रह सके। उनका तपाक से यही कहना था कि अमेरिका में काम कर चुके तो यहां नहीं कर पाओंगे। जिस पर उसने दोबारा जब बताया कि अमेरिका नहीं साहब अमरिता।