फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the day grew cold drizzle

दिन भर बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड

Sat, 03 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 03 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
When the day grew cold drizzle

बूंदाबांदी के साथ हुए नव वर्ष के आगमन के बाद नए साल

विज्ञापन
के दूसरे दिन शुक्रवार को बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से पारे का अधिकतम स्तर गत दिन के मुकाबले तीन डिग्री लुढ़क कर 16 डिग्री पर आ गया जिससे दिन के समय में भी ठंड काफी बढ़ गई।

दिन भर रुक रुक कर हुई बूंदाबांदी के साथ पड़ी फुहारों से करीब 4 मिमी पानी बरस गया। आज तापमान का अधिकतम स्तर 16 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि नए साल का आगमन बादलों की गरज तथा बूंदाबांदी से हुई थी और उसके बाद दिनभर बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दूसरे दिन आज कोहरे एवं बूंदाबांदी के बीच हुई सुबह काफी ठंडी हो गई, जिससे आज भी लोगों की गुड़ मार्निंग कोल्ड मार्निंग रही।

ऐसे में कड़ाके की ठंड से लोग खासे परेशान रहे तथा इधर उधर अलाव खोजते नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण लोगोें की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा और शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, वहीं घरों में भी अंगीठी आदि जलाकर ठंड से मुकाबला करने का प्रयास किया गया।

हल्की फुहारों जैसी बारिश रुक रुक कर दिन भर होने से लोगों को घरों से बाहर निकलने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी ने छातों का सहारा लिया तो कोई रैन कोट आदि पहन कर निकले और अपने जरूरी कार्यों को निपटाया। दिन भर लोगों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed