{"_id":"6ac53b29cc67ecb0400dd318","slug":"use-of-coarse-mortar-in-wall-masonry-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157947-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दीवारों की चिनाई में मोटे मसाले का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दीवारों की चिनाई में मोटे मसाले का इस्तेमाल
विज्ञापन
फोटो-36-निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल। सवाद
- सीडीओ ने किया जीआईसी में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
= 4.92 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदेाई। राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण मंगलवार दोपहर बाद मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इस दौरान दीवारों की चिनाई में इस्तेमाल हो रहे मसाले (मोटार) की मोटाई मानक से ज्यादा मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसे ठीक कराने के निर्देश सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को दिए हैं।
इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति गत वित्तीय वर्ष में मिली थी। 4.92 करोड़ रुपये से होने वाले निर्माण के लिए दिसंबर 2025 में पहली किस्त में 2.16 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। बीती दस मई से यहां निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके लिए सी एंड डीएस को कार्यदायी संस्था शासन ने नामित किया था। सीडीओ नेहा व्याडवाल ने मंगलवार दोपहर बाद मौके का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिसंबर तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर लें। पहली किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दें, ताकि दूसरी किस्त भी समय से जारी हो सके। मौजूदा समय में 35 फीसदी काम ही पूरा होने पर उन्होंने निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। हालांकि कार्य पूरा करने के लिए अनुबंध में मार्च 2027 तक का समय निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप पाल, कार्यदायी संस्था के स्थानीय अभियंता हिमांशू सक्सेना और सुदीप कुमार, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक अभय जैन भी मौजूद रहे।