फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the census, an individual will have to answer 40 questions

Hardoi News: जनसंख्या गणना में एक व्यक्ति को देने होंगे 40 सवालों के जवाब

Tue, 06 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the census, an individual will have to answer 40 questions
- फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी। इसमें स्वगणना से लेकर कार्मिकों की तरफ से की जाने वाली जनसंख्या गणना के समय एक व्यक्ति को 40 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी सवालों को भलीभांति समझ लें और इनके जवाब भी ऑनलाइन ही दर्ज किए जाने हैं।

जीजीआईसी में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार के सदस्य स्वगणना भी कर सकते हैं। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक की समयसीमा दी गई है। जबकि एक दिसंबर से कार्मिकों की तरफ से घर-घर जाकर गणना की जाएगी। कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर्स जनसंख्या गणना के सभी बिंदुओं को भली भांति समझ लें। प्रश्नावली को भरकर इसका पर्याप्त अभ्यास भी कर लें। शंका का समाधान अवश्य कर लें। जनगणना कार्य निदेशालय से नामित जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा ने फील्ड ट्रेनर्स से कहा कि चार्ज अधिकारी तहसील और नगरीय निकाय स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों नामित करेंगे। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। पांच से नौ जनवरी तक रिवीजनल राउंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed