फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When Lakshman woke up unconscious, there was joy in Ramadal.

मूर्छित लक्ष्मण उठे तो रामादल में हर्ष

Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
When Lakshman woke up unconscious, there was joy in Ramadal.
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे श्रीरामलीला में रविवार को रामसेतु निर्माण, अंगद संवाद एवं लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध व संजीवनी बूटी प्रसंगों का मंचन वृंदावन से आए कलाकारों ने किया। कलाकारों का मंचन देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने रामलीला प्रसंगों का मंचन करते हुए दिखाया कि लंका जलाकर वापस लौटे हनुमान जी सब हाल सुनाते हैं। इसके बाद महाराज सुग्रीव वानर सेना के साथ समुद्र तट पर आते हैं।
विज्ञापन

यहां रामजी समुद्र से रास्ता मांगते हैं, मगर जब समुद्र नहीं सुनता है तो रामबाण का संधान करते हैं। समुद्र देव उपस्थित होकर क्षमा याचना करते हैं। नील नल के माध्यम से सेतु बनाने का परामर्श देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु बनने के बाद रामादल लंका के पास पहुंच जाता है। रामादल के लंका के पास आने की खबर पाकर मंत्रिपरिषद में लंकापति रावण विचार विमर्श करते हुए कहता है, मंत्रिगण कहिए, कुछ बोलो, क्या राय तुम्हारी है, वैरी ने सागर पार किया, अब युद्ध की आई बारी है।
उधर, रावण के तिरस्कार से रामादल में शामिल हो चुके विभीषण, जामवंत, महाराज सुग्रीव, रावण के पास दूत भेजने की सलाह देते हैं। अंगद, रावण के दरबार में पहुंच कर समझाने का प्रयास करते हैं। रावण नहीं मानता है।
अंगद जय श्रीराम का उद्घोष कर राम शक्ति का अहसास पांव जमाकर आते हैं। अंगद के लौटने के बाद युद्ध शुरू हो जाता है। पहले दिन के युद्ध में हनुमान जी की मुष्टिका प्रहार से मूर्छित रावण लौट आता है।

रावण अपने पुत्र इंद्रजीत को युद्ध करने के लिए भेजता है। मायावी इंद्रजीत लक्ष्मण को शक्तिबाण से मूर्छित कर देता है।
लक्ष्मण के स्वास्थ्य के लिए लंका के वैद्य सुषेन को लाया जाता है। वह संजीवनी लाने को कहते हैं। हनुमान जी संजीवनी लाने जाते हैं। संजीवनी से लक्ष्मण स्वस्थ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed