फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When improve the condition of drains

कब सुधरेगी नालों की हालत

Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
When improve the condition of drains

पालिका परिषद की उदासीनता से चोक नालों की सफाई समय

विज्ञापन
पर न होने का खामियाजा अबकी जनता को भुगतना होगा। नगर क्षेत्र में 18 नालों में कुछ की सफाई कर खानापूरी कर दी गई, पर अधिकांश नालों में सिल्ट जमा है, जिससे मामूली बारिश में ही इन नालों का पानी सड़क पर आ जाता है।

वहीं नगर के कई मोहल्लों में बारिश का पानी भर जाता है। उधर, बहादुर नगर से गुजरने वाले नाले का पानी बारिश में सड़काें पर आ जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इन नालों की सफाई पिछले एक साल से नहीं कराई गई, जिससे आए दिन नाले का गंदा पानी सड़काें पर आ जाता है।

यही समस्या मोहल्ला मंडई, मानस नगर, सुंदरियाबाग में है, जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान नाले का पानी घरों के अंदर आ जाता है। इसके अलावा स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बने नाले में जगह-जगह कचरा भरा हुआ है। जिससे उठ रही दुर्गंध उधर से आने जाने वालों को परेशान कर रही है।

मामूली सी बारिश होने के बाद पालिका कार्यालय के पास स्थित नाले का पानी कार्यालय परिसर में जमा हो जाता है। जल भराव से पालिका के कर्मी भी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। नाले का पानी पशु अस्पताल के परिसर में भी भर जाता है, जिससे यहां आने वाले पशुपालकोें व अस्पताल कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नालों की सफाई को लेकर पालिका प्रशासन का दावा है कि कर्मियों की एक टीम का गठन कर समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। इसके अलावा 14 बड़े नालों की सफाई को टेंडर प्रक्रिया अपनाकर उसका ठेका दे दिया गया। ठेकेदार की टीम इन नालों की सफाई करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed