गेहूं खरीद पर डीएम का चढ़ा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट
सभागार में गेहूं खरीद वर्ष 15-16 के अंतर्गत एजेंसी वार खरीद की समीक्षा
की गई। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने पीसीएफ, एनसीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम की
गेहूं खरीद निर्धारित लक्ष्य से काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम
ने डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र मिश्र को जिले में संचालित खरीद केंद्राें का
निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
गेेंहू क्रय केंद्रों पर हो रही मनमानी पर
डीएम ने जिला प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को
समय से केंद्राें पर पहुंच कर प्राथमिकता से खरीद करने के लिए निर्देशित
करें। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी सुबह नौ बजे केंद्र पर पहुुंचे और
शाम छह बजे केंद्र बंद होने के बाद ही वापस आएं।
जिसकी सूचना डिप्टी आरएमओ
के मोबाइल नंबर पर दी जाए। कहा कि जिन केंद्र प्रभारियों द्वारा डिप्टी
आरएमओ को समय से अपनी उपस्थिति की सूचना नहीं दी जाएगी, उनका एक दिन का
वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एजेंसियों के
जिला प्रबंधक को गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का अधिक से अधिक गेहूं
बिना किसी समस्या के क्रय करने और समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक
में एआर कोआपरेटिव सच्चिदानंद शुक्ला समेत कई अफसर मौजूद थे।
उधर,
समीक्षा बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि
जनपद में 108 गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल 75,500 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य
है। जिसके सापेक्ष 14 मई 15 तक 35197.09 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई
है, जो 46.61 प्रतिशत है।