{"_id":"b14d610c293ada5e455fa2ede1c50e49","slug":"weight-day-tips-personnel-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन दिवस के टिप्स लेंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन दिवस के टिप्स लेंगे कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए सात और 10
विज्ञापन
सितंबर को होेने वाले वजन दिवस के लिए सेक्टर और ग्राम प्रभारियों को अब
प्रशिक्षण दिया जाएगा। वजन दिवस की निगरानी करने के लिए जनपद में कुल 1279
सेक्टर व ग्राम और वार्ड प्रभारियों को नियुक्त किया गया। जिनको ब्लाकवार
दो पारियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंगलवार को प्रथम चरण में चयनित विकास खंडों के प्रभारियों का प्रशिक्षण रसखान प्रेक्षागृह में होगा। शासन ने अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए सूबे में वजन दिवस मनाकर सभी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कराया जा रहा है। वजन दिवस सात व 10 सितंबर को दो चरणों में मनाया जाएगा।
जिसको लेकर जिले की 20 परियोजनाओं को आधे-आधे दो चरणों में बांट दिया गया। दिया। प्रथम चरण में सात सितंबर को विकास खंड संडीला, कछौना, बेहंदर, सुरसा, हरियावां, टड़ियावां, शाहाबाद, माधौगंज, सांडी एवं भरखनी के आंगनबाड़ी केेंद्रों पर वजन कराया जाएगा, जबकि 10 सितंबर को विकास खंड भरावन, कोथावां, अहिरोरी, बावन, पिहानी, टोडरपुर, मल्लावां, बिलग्राम, हरपालपुर और शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन कराया जाएगा।
वजन दिवस की निगरानी को गांवाें को गोद लेने वाले अफसर और डॉक्टर को सेक्टर प्रभारी व सीडीपीओ व सुपरवाइजर, एएनएम तथा प्रधान को ग्राम व वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया। इसमें 191 सेक्टर 1156 ग्राम और वार्ड प्रभारी बनाए गए हैं। जिनको ही अब प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन भी चरणवार रसखान प्रेक्षागृह में दो पारियों में होगा।
जिसमें मंगलवार एक सितंबर को प्रथम चरण के 10 विकास खंडों के एक से 281 नंबर तक ग्राम सभा प्रभारी और एक से 52 नंबर तक सेक्टर प्रभारियों को प्रथम पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 282 नंबर से 579 नंबर तक के ग्राम प्रभारी और 53 से 103 नंबर तक सेक्टर प्रभारी को द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जबकि तीन सितंबर को द्वितीय चरण में विकास खंडों में प्रथम पाली में 580 से 866 नंबर तक ग्राम प्रभारी तथा 104 से 151 नंबर तक सेक्टर प्रभारी को प्रथम पाली में तथा 867 से 1156 नंबर तक ग्राम सभा प्रभारी को द्वितीय चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा 152 से 191 तक सेक्टर प्रभारी को द्वितीय चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं और मंगलवार और गुरुवार को निर्धारित दिवस पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।