{"_id":"662d4c467be34d2db80f4366","slug":"wedding-partys-car-collides-with-dcm-elderly-man-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113837-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बरातियों की कार डीसीएम से टकराई, बुुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बरातियों की कार डीसीएम से टकराई, बुुजुर्ग की मौत
Sun, 28 Apr 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिल्हौर कटरा मार्ग पर माधौगंज थाना क्षेत्र में बरातियों से भरी कार डीसीएम से टकरा गई। घटना में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और पौत्र समेत चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर निवासी अवधेश (60) खेती करते थे। अवधेश के परिवार में भतीजा जितेंद्र यादव पैंदापुर गांव में रहता है। शुक्रवार का जितेंद्र यादव की बरात शहब्दीपुर गांव गई थी। शादी में शामिल होने के लिए अवधेश अपने पुत्र अभिषेक (22), पौत्र आयुष (8) पुत्र राजकुमार, कर्ता निवासी रिश्तेदार रामचेला (35) और अरवल थाना क्षेत्र के शेखवापुर निवासी राजेश (30) के साथ कार से गए थे।
तड़के लगभग तीन बजे कार से ही सब लोग वापस अपने घर जा रहे थे। कार अभिषेक चला रहा था। माधौगंज थाना क्षेत्र में सदरपुर और शेखवापुर गांव के बीच एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला, चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।