फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wedding,hardoi news,corona,changed,trend

...कोरोना ने बदल दिया शादियों का ट्रेंड

Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
wedding,hardoi news,corona,changed,trend
हरदोई। कोरोना काल ने जनजीवन को जहां पटरी से उतार दिया है। वहीं मांगलिक कार्यों के ट्रेंड को भी काफी हद तक बदल दिया है। इस बार तो मांगलिक कार्यों के कार्ड भी जहां मोबाइलों पर डिजिटल रूप में भेजे जा रहे हैं, तो वर वधू भी ऑनलाइन शापिंग को ही विवश हैं।
विज्ञापन

शहर के लखनऊ रोड निवासी अनुराग मिश्रा की पुत्री अंकिता की शादी लखीमपुर के आशीष के साथ तय हुई है। विवाह 22 मई को है। लॉकडाउन बढ़ने की उम्मीद के चलते इस बार कोरोना काल में कार्ड भी छपवाने की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

जिसके बाद अंकिता के परिवार वालों ने डिजिटल कार्ड बनवाने का फैसला लिया और अपने सगे संबंधियों को जिसको भी बुलाना है उसे उसके मोबाइल पर ही डिजिटल कार्ड ही भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा कि कोरोना काल में किसी के यहां कार्ड जाकर देना भी उचित नहीं है। इसलिए कार्ड मोाबइल पर ही भेजना ज्यादा उचित है। दूसरा प्रकरण सिनेमा चौराहे के निकट अनुज का है।

अनुज का भी विवाह तय है और जून माह में तिथि निर्धारित की जा रही है लेकिन तब तक कपड़े आदि सिलवाने के लिए न तो कपड़ों की दुकान खुली और न ही टेलर की। जिसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग करने की ही बाध्यता है। अनुज ने बताया कि कोरोना काल में शादियां बदले ट्रेंड में ही संभव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed