फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   We will only behead pen ...

हम कलम से ही करेंगे सिर कलम...

Sat, 09 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 09 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
We will only behead pen ...
बाल विद्या भवन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तकों का अवलोकन करने वालों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को पहुंचे बुद्धिजीवियों ने वेद मूर्ति द्वारा लिखित है नहीं तलवार अपने हाथ में तो क्या हुआ, हम कलम से ही करेंगे, सिरफिरों के सिर कलम...की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन


जिला समन्वयक प्रेम चंद्र शुक्ला ने बताया कि वेद मूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने अपनी लेखनी से उल्टी हुई मानसिकता को सीधा करके मनुष्य में देवत्त का उदय व धरती पर स्वर्गिक वातावरण की रचना करने का संकल्प लिया। इसी के निमित्त सद्विचारों व सकारात्मक विचारों का प्रचार जन मानस में करने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। मेले में कम कीमत पर अधिक प्रेरणाप्रद व दैनिक विषयों के सरल समाधान बताए गए हैं। मेले में पहुंचे सांसद अंशुल वर्मा ने भी पुस्तक मेले को ज्ञान का भंडार बताया।
विज्ञापन


कहा कि पुस्तकों का संग्रह लोगों को जागरूक कर रहा है। गायत्री परिवार इस प्रयास को बनाए रखे। पूर्व प्रोफेसर डा. एसके सिंह का पुस्तकों का अवलोकन करने के बाद कहा कि आचार्य द्वारा रचित छोटी छोटी पुस्तकों को पढ़कर बच्चे संस्कारित हो सकते हैं। इस दौरान लक्ष्मी नारायण पांडे, अनिल मिश्रा, मोहन जी गुप्ता, गीतांजली मिश्रा, नीतू, हरिशंकर दीक्षित आदि ने भी पुस्तक मेले के आयोजन पर खुशी व्यक्त की व भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जल्दी जल्दी लगाए जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने देखा पुस्तक मेला
डाल सिंह मेमोरियल स्कूल मंगलीपुरवा के विद्यार्थियों ने शनिवार को शांति कुंज हरिद्वार की ओर से संचालित पुस्तक मेले का अवलोकन किया। धर्म व आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकें देखी और उनके विषय में जानकारी ली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह, गायत्री परिवार के भगवत शरण अवस्थी,प्रेम चंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed