फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water supply

Hardoi News: महिला अस्पताल की ओटी में 18 घंटे ठप रही जलापूर्ति, थमे सर्जिकल ब्लेड, कराहती रहीं प्रसूताएं

Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water supply
फोटो- 17- ऑपरेशन ​थियेटर में बने वॉ​शिंग एरिया में सूखी पड़ी नल की टो​टियां। संवाद
हरदोई। जिले के स्वास्थ्य महकमे की संवेदनहीनता और लचर प्रशासनिक व्यवस्था ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक करीब 18 घंटे जलापूर्ति बाधित रही। पानी न होने से रात से लेकर दोपहर तक प्रसूताओं के सभी ऑपरेशन टालने पड़े। ऐसे में दूरदराज से आईं महिलाएं अपनी बारी के इंतजार में वार्ड में भर्ती होकर कराहती नजर आईं।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आए दिन कोई न कोई समस्या खड़ी हो जाती है। बता दें कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मंगलवार शाम पांच बजे के बाद से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया गया कि पाइपलाइन में गंदगी और वॉल्व लीकेज होने से ओटी तक पानी नहीं जा रहा था। शाम को पाइपलाइन में सुधार नहीं किया गया। बुधवार सुबह तक भी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इस वजह से ऑपरेशन के लिए भर्ती करीब नौ प्रसूताओं व मरीजों के ऑपरेशन रोक दिए गए। प्रसूताएं दोपहर एक बजे तक दर्द से कराहती हुई अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। आखिरकार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों को बुलाकर नल और पाइप की मरम्मत कराई गई। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकी। एक बजे के बाद ऑपरेशन शुरू किए गए तब जाकर मरीज और प्रसूताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1- शहर के पूजा पाठक का माइनर ऑपरेशन होना था। वह सुबह महिला अस्पताल में भर्ती हो गई थीं लेकिन उन्हें बार-बार इंतजार करने के लिए कहा जाता रहा। सुबह 10 बजे से भर्ती पूजा का ऑपरेशन करीब तीन घंटे बाद जलापूर्ति होने पर एक बजे के बाद हो सका।

केस-2- पिहानी की जमुनहारा निवासी पुनीता का ऑपरेशन से बच्चा होना था। वह मंगलवार दोपहर में भर्ती हो गई थीं। पहले तो उन्हें शाम को ऑपरेशन के लिए कहा गया लेकिन फिर सुबह ऑपरेशन कहकर टाल दिया गया। इसके बाद बुधवार को भी दोपहर तक ऑपरेशन नहीं हुआ।

तीमारदारों का फूटा गुस्सा
दर्द से कराहती प्रसूताओं को देखकर कई तीमारदारों का सब्र का बांध टूट गया। तीमारदारों ने अव्यवस्थाओं पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। कई तीमारदारों ने तो अपने मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही। वहीं जब मरीजों का गुस्सा चरम पर पहुंचने लगा तो दोपहर लगभग 12 बजे नींद से जागे प्रशासन ने प्लंबरों को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। पानी की सप्लाई बहाल होने के बाद ऑपरेशन शुरू हो सके।



पाइपलाइन में कुछ खराबी आ गई थी, जानकारी मिलते ही प्लंबरों को बुलाकर समस्या दूर की गई। आपूर्ति सुचारू हो गई है और ऑपरेशन भी चालू करवा दिए गए। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य

फोटो- 17- ऑपरेशन थियेटर में बने वॉशिंग एरिया में सूखी पड़ी नल की टोटियां। संवाद

फोटो- 17- ऑपरेशन थियेटर में बने वॉशिंग एरिया में सूखी पड़ी नल की टोटियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed