{"_id":"64dd18db89be69647b0762c4","slug":"water-level-increased-in-rivers-water-filled-around-many-villages-of-katri-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2186-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नदियों में जलस्तर बढ़ा, कटरी के कई गांवों के चारों ओर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नदियों में जलस्तर बढ़ा, कटरी के कई गांवों के चारों ओर भरा पानी
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी में बुधवार को पांच सेमी., रामगंगा नदी में 25 सेमी. व गर्रा नदी में 15 सेमी. बढ़ा है। नदियों में लगातार पानी बढ़ने से बिलग्राम क्षेत्र की कटरी में कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। राजघाट मार्ग पर पानी आने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होने लगी हैं। नदियों के पानी में बढ़ोतरी से खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब होने की आशंका बलवती हो गई है। हरपालपुर, बिलग्राम व मल्लावां क्षेत्र के कई गांवों को चारों ओर पानी भर गया है। मल्लावां क्षेत्र में बख्शीपुरवा के करीब 15 परिवार घरों में पानी भरने से सड़क किनारे तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं।
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां की नदियों में पानी बढ़ना जारी है। बुधवार को गंगा और रामगंगा नदी में पांच लाख 99 हजार 788 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से 15 सेमी. ऊपर 137.25 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी के पानी में 25 सेमी. व गर्रा नदी के पानी में 15 सेमी. की बढ़ोतरी हुई है। रामगंगा का पानी 136.65 मीटर और गर्रा नदी का पानी 146.50 मीटर पर पहुंच गया है। इससे सवायजपुर के कटियारी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा के साथ ही गर्रा, गंभीरी और नीलम नदियों का पानी एक हो गया है।
हरपालपुर क्षेत्र के अदनियां, शिब्बापुरवा, दुलारपुरवा, शंकरपुरी, छंगापुरवा, चंद्रमपुर, कटरी छोछपुर व अरवल समेत कई गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए। गांवों के संपर्क मार्ग पानी से डूब जाने से एक दूसरे गांव से संपर्क कट गया है। बिलग्राम क्षेत्र के कटरी बिछुइया, चिरंजीवपुरवा, घासीरामपुरवा, गन्नेपुरवा, उम्मीदपुरवा व मक्कूपुरवा आदि गंगा के पानी से चारों ओर से घिर गए हैं।
विज्ञापन
मल्लावां क्षेत्र में बक्शीपुरवा गांव के करीब एक दर्जन परिवार सड़क किनारे तंबू लगाकर गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। कटरी क्षेत्र के बक्शीपुरवा, महिमपुर, रतेपुरवा, आबादी, हरीगंज के तीन गांव, लोकैयापुरवा, लोनार, शेखनपुरवा आदि गांवों के आसपास खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई हैं। बक्शीपुरवा, लोनार, हरीगंज के गांवों के कुछ हिस्से के घरों के किनारे तक पानी पहुंच गया है।
शेखनपुरवा गांव के कुछ परिवार बीते 10 वर्षों से बाढ़ से प्रभावित होने के कारण मल्लावां-मेहंदीघाट रोड किनारे बसे थे। इन सभी घरों में पानी भर जाने के कारण मेहंदीघाट रोड पर तंबू लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं। गांव मंशाराम, रामनारायण, सचिन, देवीदीन, रामसहाय, सरोज व मनीष ने बताया कि मंगलवार की रात को घरों में पानी भरने से रात में ही वह लोग सड़क किनारे आकर बस गए हैं। प्रशासन की ओर से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर के एसडीएम से रिपोर्ट मांग ली गई है। प्रभावित परिवारों को समय से मदद पहुंचाई जाएगी। लापरवाही की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।