फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Watched 20 cameras, searched footage for 96 hours, thief still away

Hardoi News: 20 कैमरे देखे, 96 घंटे तक फुटेज खंगाली, चोर फिर भी दूर

Fri, 11 Aug 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Watched 20 cameras, searched footage for 96 hours, thief still away
हरदोई। शहर के आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहने वाले रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। साढ़े 18 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वालों का पता 20 कैमरे और 96 घंटे तक फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि कुछ सुराग मिले हैं और चोरों की तलाश में छापा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के निगोही निवासी ज्ञानेंद्र कुमार शहर के रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वे परिवार के साथ आवास विकास कालोनी में मकान नंबर-205 में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में शिक्षिका आभा पांडेय भी किराये पर रहती हैं। जून की छुट्टियों में आभा पैतृक घर गई थीं। 13 जून को ज्ञानेंद्र भी मकान में ताला डालकर परिवार के साथ कानपुर ससुराल चले गए थे।
विज्ञापन

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षिका आभा पांडेय जब घर पहुंचीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी। आभा के कमरे में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन ज्ञानेंद्र के कमरे के ताले टूटे थे। बाद में पता चला कि ज्ञानेंद्र के यहां से साढ़े तीन लाख रुपये और लगभग 15 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। ज्ञानेंद्र कुमार के बहनोई अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की वारदात दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed