फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Walked round of congratulations hug

गले मिल बधाइयों का चला दौर

Sun, 15 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Walked round of congratulations hug

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे होली मिलन

विज्ञापन
कार्यक्रमों में लोगाें ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बावन क्षेत्र के जगदीशपुर, मानपुर, बेहटागोकुल आदि स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में शिरकत करते हुए लोगों को बधाई दी।

इस मौके पर आलोक गुप्ता, सर्वेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में श्रीराम बाजपेयी स्मारक स्कूल में विजय पाल वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने सभी से आपसी सद्भाव पर जोर दिया। राम प्रताप सिंह, देवेंद्र वर्मा, प्रभात वर्मा आदि मौजूद थे।

उधर,  महाराज सिंह पार्क में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यक्रम में बाल शास्त्री, एसके सिंह, हरिओम, हरिवंश सिंह, कमल किशोर, मालती बहन, एसके शौरी, आरडी अवस्थी, भाग्य प्रकाश, प्रकाश, कीर्ती प्रकाश, वंदना, ऊषा, मीरा आदि मौजूद थे।

कायस्थ समाज के होली मिलन में विशेष रूप से एजीबी के आरएम अशोक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव मौजूद थे। सुधा विद्यापति वाचस्पति द्वारा हवन पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। हरिकिशोर श्रीवास्तव, उत्तम श्रीवास्तव, डा सौरभ दयाल आदि ने विचार रखे।

कुसुम जौहरी को चित्रांश रत्न उपाधि प्रदान की गई। मैक्स टू कार्यक्रम के लिए जिले की फैमली नंबर चुनी गई अनिल श्रीवास्तव के परिवार को चित्रांशश्री की उपाधि दी गई। उधर, विश्वकर्मा कल्याण सभा का होली मिलन महोलिया शिवपार में हुआ। इस मौके पर रामचंद्र विश्वकर्मा, अजय शर्मा, बागेश्वर प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।

सांडी तिराहा एवं धनियामऊ में हुए होली मिलन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर इलियास इराकी, सपा के पूर्व जिला सचिव राजेश श्रीवास्तव, कप्तान सिंह यादव आदि मौजूद थे।

उधर, संडीला में अखिल भारतीय दोसर वैश्य यूथ फोरम का होली मिलन दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में मनाया गया। फोरम के राष्ट्रीय महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष वैश्य, धनंजय वैश्य, मनोज गुप्ता, प्रदेश गौवंश विकास प्रकोष्ठ के सहायक संयोजक संजय वैश्य आदि ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed