फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Village secretary Solicited quotas in hiring personnel

सचिव की भर्ती में कर्मियों ने मांगा कोटा

Sat, 25 Jul 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 25 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में शैक्षिक अर्हता

विज्ञापन
रखने वाले सफाई कर्मियों को निर्धारित कोटा देने समेत कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में संपन्न होने जा रही ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया में सफाई क र्मियों को विभागीय कर्मचारी होने के नाते 50 प्रतिशत ग्राम सचिव पद पर पदोन्नति की जाए।

जिन जिलों में सफाई कर्मियों को स्थायी पत्र नहीं निर्गत किए गए, स्थायीकरण को डीपीआरओ को पुन: निर्देशित किया जाए। कहा कि सफाई कर्मियों को प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए किंतु मासिक पे रोल पर हस्ताक्षर न कराया जाए। पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मियों के निजी अनुरोध पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया जाए।

कर्मियों ने बताया कि 25 जुलाई से छह अगस्त तक लगातार रजिस्टर्ड डाक से ज्ञापन प्रदेश सरकार व शासन को भेजा जाता रहेगा। इसके बाद छह अगस्त को लक्ष्मण मेला पार्क लखनऊ में बेमियादी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed