फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vedic Vidya Mandir and SD Inter College top in badminton

Hardoi News: बैडमिंटन में वैदिक विद्या मंदिर और एसडी इंटर कॉलेज अव्वल

Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Vedic Vidya Mandir and SD Inter College top in badminton
फोटो-35- जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी व मौजूद ​शिक्षक। स्रोत: विद्यालय
हरदोई। जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मंंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में वैदिक विद्या मंदिर और एसडी इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद के विद्यालयों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक विद्यालय एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिवाकर ने फीता काट कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और प्रतियोगिताएं शुरू कराई। बालिका वर्ग की सब जूनियर वर्ग में वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता और वेणी माधव इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। जूनियर वर्ग में श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज विजेता और छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर उपविजेता और सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कछौना विजेता व वैदिक विद्या मंदिर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सब जूनियर वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज विजेता और वैदिक विद्या मंदिर उपविजेता, जूनियर वर्ग में वैदिक विद्या मंदिर विजेता व एसडी कॉलेज उप विजेता और सीनियर वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज विजेता और आरआर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। जीजीआईसी और गंगा देवी इंटर कॉलेज की टीमें भी शामिल रहीं। निर्णायकों में प्रशांत श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम, शरद वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रवक्ता राजबीर सिंह, सर्वेश शुक्ल, क्रीड़ा सचिव रामदयाल, निवर्तमान क्रीड़ा सचिव हंसराज कुशवाहा, मैना गुप्ता, एसएन त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed