{"_id":"5877c1784f1c1be165bab304","slug":"upset-at-not-getting-a-cash-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने से खाताधारक परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने से खाताधारक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (ब्यूरो) । ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के खाताधारकों को कैश न मिलने से गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह से ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का चैनल बंद था। यहां पर खाताधारकों की लंबी लाइन लगी थी। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आज कैश नहीं आया है। इससे खाताधारकों को पैसा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
इस पर कुछ खाताधारकों ने बैंक पासबुक चढ़वाने और कार्य कराने के लिए चैनल खोलने की बात कही, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने चैनल नहीं खोला। जिससे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारक कैलाश, राजेश, राजाराम, जागेश्वर, इरफान, सुशील, रामनरायण ने कैश समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
पाली में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने बैंक के बाहर झाडू लेकर दो घंटे हंगामा किया। दोपहर तीन बजे सफाई कर्मचारियों ने बैंक के बाहर झाडू लेकर मैनेजर व स्टाफ कर्मचारियों के खिलाफ वेतन न मिलने से आजिज हो झाडू लेकर प्रबंधक व स्टाफ कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रनवीर यादव और नगर पंचायत चेयरमैन रिजवान खान ने समझा-बुझाकर सफाईकर्मियों को शांत कराया।