Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Female elephant suddenly turns aggressive, throws down Mahant’s brother and tramples him; man dies

हरदोई: अचानक बिगड़ी हथिनी ने महंत के भाई को पटककर रखा पैर, मौत से मचा कोहराम

Sat, 21 Nov 2026 09:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Nov 2026 09:17 PM IST
सार

Hardoi News: देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई स्थित बालाजी धाम के परिसर में घटना हुई। मौके पर अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
Hardoi: Female elephant suddenly turns aggressive, throws down Mahant’s brother and tramples him; man dies
राम सिंह उर्फ कल्लू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ रोड स्थित खेतुई स्थित बाला जी धाम में पालतू हथिनी ने महंत के बड़े भाई को शनिवार शाम उठाकर पटक दिया। इसके बाद उनके ऊपर पैर रख दिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। महंत के भाई को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। हथिनी को बमुश्किल बेड़ियों में जकड़ा जा सका।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई स्थित बालाजी धाम के महंत बाबा नागेंद्र दास के बड़े भाई रामसिंह उर्फ कल्लू (50) शनिवार शाम पालतू हथिनी को मंदिर परिसर में टहला रहे थे। इस दौरान वह हथिनी से खेल भी रहे थे। इसी दौरान अचानक हथिनी बिगड़ गई और उसने रामसिंह को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद रामसिंह के ऊपर हथिनी ने पैर रख दिया। घटना को देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह मशक्कत कर हथिनी को बेड़ियां डालकर काबू में किया गया।
विज्ञापन


राम सिंह को आनन फानन ही सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेजा दिया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वन विभाग के रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पता चला है। मौके का जायजा भी लिया है। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed