फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP-100 debut of lending from trains

उधार की गाड़ियों से यूपी-100 का आगाज

Tue, 20 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP-100 debut of lending from trains
यूपी-100 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद नरेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। उधार की गाड़ी से यूपी-100 सेवा की सोमवार को जिले में औपचारिक शुरुआत हो गई। राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सीतापुर जिले से  मंगाई गईं 20 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर में घूमने के बाद सभी गाड़ियां सीतापुर के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन


यूपी-100 सेवा के लिए जिले को 64 गाड़ियां मिलनी हैं। इसमें जीपीआरएस सिस्टम से लैस छह इनोवा और 58 बोलेरो आनी हैं। पहले इस सेवा की शुरुआत जिले में 28 नवंबर को होनी थी। गाड़ियां न मिलने की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई।

विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की आशंका पर सोमवार को आनन-फानन में शुरुआत करा दी गई। जबकि अभी तक एक भी गाड़ी जिले को नहीं मिल पाई है। शुभारंभ के लिए 210 बोलेरो सीतापुर जिले से उधार मंगाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी 100 प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

 

अब सूचना मिलने पर नगरों में 15 मिनट और ग्रामीाण क्षेत्र में 20 मिनट में पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है जिले पुलिस से गरीबों और लाचारों के साथ पूरा न्याय करेगी।

 

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल, एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, सपा के प्रदेश सचिव राजेश यादव, सीडीओ राधेश्याम, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एएसपी बीसी दुबे, एसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र, आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. अनु वार्ष्णेय, सीवीओ  डॉ. जेएन पांडेय, डीजीसी सिविल अविनाश गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद, सपा नेता संजय कश्यप आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed