{"_id":"6277fcc01f037e4c753e6996","slug":"unnow-man-died-in-accident-hardoi-news-knp6956550108","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव के युवक की हादसे में मौत,तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव के युवक की हादसे में मौत,तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-18- रोती बिलखती महिलाए
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक से भाई की ससुराल जा रहे उन्नाव के युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि भाई-भतीजे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्नाव के बांगरमऊ कस्बा केे मोहल्ला पूर्वीटोला निवासी मेराज (35) सउदी अरब में नौकरी करता था। कुछ दिनों पूर्व वह घर आया था। उसके भाई सिराज की ससुराल मल्लावां के गाजीपुर गांव में है। रविवार दोपहर वह बाइक से भाई सिराज (25), भतीजे निजाम (18) व अरहम (2) को लेकर सिराज की ससुराल में वलीमा की दावत में शामिल होने आ रहा था।
बाइक मेराज चला रहा था। रास्ते में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रामनगर मोड़ के पास सामने से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मेराज की मौके पर मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में चोट आई थी। जबकि सिराज, निजाम और अरहम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
जहां से डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दो माह पूर्व मेराज की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।